रेल्वे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

जबलपुर: रेल्वे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक, युवती से लाखों रूपए की ठगी की गई। रांझी पुलिस ने रिपोर्ट पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक सौरभ दुबे 29 वर्ष, पिता मालिकराम दुबे निवासी धनवंतरी नगर संजीवनी नगर, वर्ष 2022 से आईसीआईसीआई बैंक की कलेक्शन एजेंसी आरएस एसोसिएट मदन महल में कलेक्शन का काम करता था।

ऑफिस में इशिका वैश्य भी काम करती थी, माह जनवरी 2025 में ईशिका के द्वारा सौरभ कश्यप पिता दिलीप कश्यप निवासी रांझी पुरानी बस्ती झण्डा चौक से सौरभ दुबे का संपर्क कराया तब सौरभ कश्यप द्वारा उसे बताया गया कि उसकी रेलवे में बहुत अच्छी पहुंच है, मैं तुम्हारी नौकरी रेलवे में लगवा दूंगा उसके बाद उसे और ईशिका को रेलवे स्टेशन मिलने बुलाया जहां पर सौरभ कश्यप का साथी युवराज पटेल द्वारा अमित सिंह नामक व्यक्ति से सौरभ दुबे की मुलाकात करायी और उसकी स्टेशन मास्टर के पद पर नौकरी लगवाने का इन सभी ने आश्वासन देते हुए सात लाख रूपये की मांग की गई नौकरी के लालच में सौरभ दुबे ने सात लाख रूपए दे दिए थे। ईशिका वैश्य से भी 1,25,000 रूपए नौकरी लगवाने के नाम पर हड़प लिये हैं।
दिए चेक, बैंक से हुए बाउंस
समय सीमा के पश्चात जब नौकरी नहीं लगी तो पूछने पर संतोषजनक उत्तर नहीं दिया यही कहते रहे कि शीघ्र ही नौकरी लग जायेगी तुम चिंता मत करों और टाला मटोली करते रहे। जब एफआईआर दर्ज कराने की बात कहीं तो 13 जनवरी 2026 को सात लाख रूपए का चैक हस्ताक्षरित कर दिया। जब उसने
बैंक में उक्त चेक जमा किया जो 15 जनवरी 2026 को चेक व रिटर्न मेमो अपर्याप्त निधि की टीप के साथ बिना भुगतान किये बैंक द्वारा वापस कर दिया। इसके बाद 95, 000 रूपये आनलाईन के माध्यम से गये। बाकी राशि देने मेंं हीलाहवाली कर रहे है बल्कि धमका रहे है। पुलिस ने सौरभ कश्यप, गौरव कश्यप, युवराज पटेल, अमित सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Next Post

एटीएम बदलकर खाते से उड़ाए लाखों

Wed Jul 22 , 2026
जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत सैन्ट्रल बैंक एटीएम में पैसे निकालने गए एक किसान को जालसाजोंं ने बातों में उलझा लिया और एटीएम कार्ड बदलकर खाते से लाखों रूपए उड़ा लिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि आलोक सिंह राजपूत निवासी छपरा का किसान है। […]

You May Like