बारिश के बाद देवरा तिराहा से गनियारी मार्ग पर आवागमन प्रभावित

सिंगरौली: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 42 में देवरा तिराहा से अदाणी टाउनशिप गनियारी मार्ग की स्थिति बेमौसम बारिश के बाद खराब हो गई है। सड़क पर कीचड़ फैलने से बाइक, स्कूटी और पैदल चलने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले सीवरेज कार्य के तहत सड़क की खुदाई की गई थी।

इसके बाद से मार्ग कच्ची अवस्था में है, जिससे बारिश होने पर रास्ता और अधिक प्रभावित हो गया है। शहर के विभिन्न इलाकों में भी सीवरेज और अमृत जल योजना के कार्यों के चलते कई सड़कों पर आवागमन प्रभावित हो रहा है।देवरा तिराहा से गनियारी स्थित विश्वकर्मा मोहल्ला मार्ग की स्थिति को लेकर स्थानीय निवासियों ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया है, ताकि मार्ग को जल्द सुचारू किया जा सके और लोगों को राहत मिल सके।

Next Post

केरल विधानसभा चुनाव 2026: दक्षिण भारत में पहली बार जला लालू प्रसाद यादव की आरजेडी का 'लालटेन', कुथुपरम्बा सीट से पीके प्रवीण ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Tue May 5 , 2026
तिरुवनंतपुरम | बिहार की राजनीति तक सीमित मानी जाने वाली राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 में इतिहास रच दिया है। वामपंथी लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही आरजेडी के उम्मीदवार पीके प्रवीण ने कुथुपरम्बा सीट पर शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने […]

You May Like