मुंबई, 12 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड की दिग्गज पार्श्वगायिका आशा भोंसले के सुपरहिट गाना ‘दम मारो दम’ पर टीवी और रेडियो ने बैन लगा दिया था। वर्ष 1971 में प्रदर्शित फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा में आशा भोंसले ने सुपरहिट गाना दम मारो दम गाया था। यह गाना जीनत अमान पर फिल्माया गया था। इस गाने में जीनत अमान को जिस अंदाज में हिप्पी कल्चर और नशे में दिखाया गया था, उसे लेकर खूब बवाल मचा था। इस गाने पर नशे को बढ़ावा देने का आरोप लगा था और इसे रेडियो और टीवी ने बैन कर दिया । भले ही गाना दम मारो दम पर विवाद हुआ और इसे बैन भी किया गया, लेकिन इसकी गिनती आज भी बॉलीवुड के सदाबहार गानों में की जाती है। आज भी लोग इसे सुनना और इस पर डांस करना पसंद करते हैं।
Next Post
आष्टा से सौगात: 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये अंतरित
Sun Apr 12 , 2026
आष्टा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सीहोर जिले के आष्टा से लाड़ली बहना योजना के तहत बड़ी सौगात दी। उन्होंने प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में 1836 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश […]

You May Like
-
9 months ago
पिस्टल, कट्टा, कारतूस के साथ दो पकड़ाए
