इंदौर: महिला थाने में दहेज की मांग और घरेलू प्रताड़ना से जुड़े तीन मामले सामने आए हैं. महिलाओं ने पति और ससुराल पक्ष पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने तीनों मामलों में विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किए हैं.अशोक नगर रोड निवासी 25 वर्षीय आचल डागरे ने पुलिस को की शिकायत में बताया कि पति रवि डागरे, सास धुली बाई और दिनेशचंद्र, निवासी बांसवाड़ा राजस्थान, उसे दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे.
तेजाजीनगर निवासी 25 वर्षीय छोटी बी ने शिकायत में बताया कि पति जावेद खान और फरजाना बी, निवासी जिला सीहोर, उसके साथ मारपीट करने के साथ शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे. इसी तरह तेजाजीनगर निवासी 35 वर्षीय राखी ने पति अखिलेश, सोनीबाई पटेल और पूजा पटेल पर दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किए हैं.
