इंदौर: शहर में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार युवकों को धारदार चाकू के साथ पकड़ा. आरोपियों के पास चाकू रखने का कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किए हैं.लसूड़िया पुलिस ने देर रात पंचवटी वाइन शॉप के पीछे गली से आयुष चंदरिया, निवासी भागीरथपुरा को धारदार खटकेदार चाकू के साथ पकड़ा.
इसी थाना क्षेत्र में तलावली चांदा गोदाम के पीछे गली से प्रकाश, निवासी रेडवाल कॉलोनी भागीरथपुरा भी चाकू के साथ मिला. चंदन नगर पुलिस ने खाली मैदान जगदीशपुरी से अनस अंसारी, निवासी चंदन नगर को पकड़ा. उसके पास से करीब 13 इंच लंबा धारदार चाकू मिला. वहीं द्वारकापुरी पुलिस ने सूर्यदेव नगर की गली से सागर सावले, निवासी ऋषि पैलेस कॉलोनी को चाकू के साथ पकड़ा. आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किए हैं.
