
ग्वालियर। अत्यधिक वर्षा को देखते हुए जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने जलाशयो की सुरक्षा के संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मंत्री सिलावट के निर्देश पर डैम सेफ्टी हेतु मुख्य अभियंता यमुना कछार, ग्वालियर द्वारा यमुना कछार अंतर्गत समस्त 10 संभागों के मैदानी अधिकारी के साथ गूगल मीट के माध्यम से बैठक ली गई। जिसमें वर्तमान में सभी बांधों (वृहद, मध्यम एवं लघु) की समीक्षा की गई। कंट्रोल रूम एवं मैदानी अमले को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। बैठक में बांध से निकासी एवं बाँध में किसी भी तरह की समस्या आने पर वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रशासन को समय पर अवगत कराने हेतु निर्देश दिए गये।
वर्तमान में जिस बांध में तकनीकी दिक्कत दिखाई पड़ती है, जिसका सुधार कार्य वर्ष पश्चात होना संभव है। ऐसे स्थान एवं कार्य को चिह्नित करते हुए प्राक्कलन तैयार कर वरिष्ठ कार्यालय को भेजने हेतु निर्देश दिए गए हैं।
