विधायक के ड्राइवर के बेटे की नहर में मिली लाश 

बालाघाट। वारासिवनी में भाजपा विधायक गौरव सिंह पारधी के ड्राइवर राजकुमार के बेटे नमन (5) की लाश आज सुबह नहर में मिली है। वह रविवार शाम से लापता था। स्थानीय लोगों ने उसे आखिरी बार अपनी दादी की दुकान के पास जाते हुए देखा था। नमन के घर में न दिखने पर परिजनों ने गांव और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद परिजनों घटना की जानकारी नमन के पिता राजकुमार को दी। उस वक्त वह तिरोड़ी में विधायक के साथ थे।मामले में विधायक भी सक्रिय हुए और उन्होंने तत्काल, इसकी जानकारी, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियो को दी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हुआ और पूरी रात, आसपास के क्षेत्र में लापता मासुम नमन की तलाश शुरू की गई। सोमवार सुबह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर नहर से नमन का शव बरामद किया गया। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।पुलिस इसे, नहर के पानी में डूबने से मौत मान रही है। शार्ट पीएम में भी उसके 12 घंटे से ज्यादा समय से डूबे होने की बात कही जा रही है।

Next Post

सीएम डॉ यादव ग्राम पंचायत मढ़ी महिदपुर में ग्राम सभा में हुए शामिल

Mon Jan 26 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गणतंत्र दिवस पर अशोकनगर जिले की ग्राम पंचायत मढ़ी महिदपुर में आयोजित विशेष ग्राम सभा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सरपंच और पंचों के साथ चर्चा कर ग्राम पंचायत में किए गए विकास कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने […]

You May Like