कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने सिंधिया खेमे पर किया बड़ा हमला

ग्वालियर: कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने सिंधिया खेमे पर कड़ा सियासी हमला बोलते हुए दावा किया कि जो ज्योतिरादित्य सिंधिया कभी कांग्रेस में सर्वोपरि थे, वे आज बीजेपी में हाशिए पर हैं और उनके खेमे के नेता अब एक-एक राजनीतिक पद के लिए संघर्ष कर रहे हैं।सतीश सिकरवार ने ‘महाराज’ की स्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सिंधिया समर्थकों की राजनीतिक स्थिति दयनीय हो गई है, क्योंकि एक समय में जिनके इशारे पर कांग्रेस में पत्ता भी नहीं हिलता था, वे आज स्वयं बीजेपी में लाचार हैं।

विधायक ने भविष्यवाणी की कि सिंधिया खेमे के 22 नेता पहले ही भाजपा में जा चुके हैं और जो 5-6 बचे हैं, उन्हें भी बीजेपी जल्द निपटा देगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनके कांग्रेस में ‘घर वापसी’ का समय निकट आ गया है। यह जुबानी जंग तब और तेज हो गई थी, जब सिंधिया समर्थक नेत्री इमरती देवी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को बीजेपी में शामिल होने का खुला न्योता दिया गया।

Next Post

प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी, सांसद संजना जाटव आज से चंबल के चार दिवसीय दौरे पर

Mon Jun 22 , 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सह प्रभारी, सांसद श्रीमती संजना जाटव के आज 22 जून को शाम 4:30 बजे ग्वालियर आगमन पर गोले के मंदिर स्थित मंगाराम फैक्ट्री के बाहर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। संजना जाटव शाम को ही कांग्रेस भवन पर ग्वालियर चंबल […]

You May Like