जबलपुर:वर्षा ऋतु के आगमन से पूर्व ही महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने सोमवार को स्वास्थ्य अमले के साथ बैठक कर जलप्लावन की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा की गयी तैयारियों की समीक्षा की। जिसमें नागरिकों के हित में कई ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इस बार भी पहले की भॉंती नाला-नालियों की सफाई जमीन पर दिखाई देगी। महापौर ने निर्देश दिए हैं कि नाला-नालियों की सफाई के लिए एक विस्तृत रोस्टर तैयार किया गया है।
नवाचार के तहत, सफाई के बाद नाले की दीवारों पर सफाई की तिथि और सफाई टीम के सदस्यों के नाम अंकित किए जाएंगे, ताकि जवाबदेही तय हो सके। महापौर एवं निगमायुक्त ने इस प्रणाली पर नागरिकों को भी निगरानी रखने अनुरोध किया है।बैठक में महापौर ने बताया कि शहर के सभी छोटे-बड़े नालों की ’तड़ीझाड़’ सफाई सुनिश्चित की जा रही है। एल एण्ड टी नाला और एन.एम.टी. के पास स्थित प्रमुख नालों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पिछले 2 वर्षों में जलभराव में आई भारी कमी को देखते हुए, इस वर्ष और बेहतर करने की कोशिश की जा रही है ताकि नागरिकों को वर्षाऋतु के दौरान जलप्लावन से राहत मिलेगी। महापौर ने स्वास्थ्य अमले को निर्देश दिए हैं कि कचरा संग्रहण और सफाई व्यवस्था को और अधिक आधुनिक बनाया जायेगा। उन्होंने अमले को निर्देशित किया कि डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन को शत-प्रतिशत प्रभावी बनाया जाए। बैठक के दौरान महापौर ने नाईट स्वीपिंग व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है ताकि सुबह शहर पूरी तरह स्वच्छ मिले। उन्होंने इस व्यवस्था पर भी अमले को सतत् रूप से निगरानी रखने के निर्देश दिये। बैठक के दौरान निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के साथ अपर आयुक्त देवेन्द्र चौहान, उपायुक्त संभव अयाची, सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा, सभी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।
