मुरैना के पोरसा थाने में रिश्वत लेते एएसआई का कथित वीडियो वायरल, एसपी ने किया सस्पेंड

मुरैना: मुरैना जिले के पोरसा थाने में पदस्थ एएसआई रामावतार सिंह का रिश्वत लेते कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में पैसों के लेन-देन और जमानत के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप हैं।

मामला सामने आते ही एसपी ने एएसआई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। कहा गया है कि ऐसी किसी भी शिकायत पर तत्काल एक्शन होगा।

Next Post

चितरंगी के पड़री बांध नहर और सड़क निर्माण कार्य की रफ्तार पड़ी धीमी, ग्रामीण परेशान

Wed May 27 , 2026
सिंगरौली : चितरंगी ब्लॉक के पड़री बांध मुख्य नहर एवं माइनर नहर सड़क निर्माण कार्य कछुए की गति से कराया जा रहा है। यहां के आधा दर्जन गांवों के कई ग्रामीणों ने मंथर गति से चल रहे सड़क एवं पुल निर्माण कार्य को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की है।जानकारी के […]

You May Like