उच्चतम न्यायालय ने अरावली के संबंध में अपने निर्देशों, समिति की रिपोर्ट के कार्यान्वयन पर रोक लगायी

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को अरावली पहाड़ियों की संशोधित ‘परिभाषा’ से संबंधित अपने पिछले निर्देशों और एक विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट के कार्यान्वयन पर रोक लगा दी।

अदालत ने अरावली के संबंध में उठ रही चिंताओं का हवाला देते हुए कहा कि संशोधन का गलत अर्थ निकाला जा रहा है कि इससे पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में अनियमित खनन की अनुमति मिल सकती है।

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जे के माहेश्वरी और ए जी मसीह की एक अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि संशोधित परिभाषा को लागू करने से पहले और स्पष्टीकरण की आवश्यकता है। पीठ ने टिप्पणी की, “हम यह आवश्यक समझते हैं कि समिति की सिफारिशों और इस अदालत के निर्देशों को स्थगित रखा जाए।”

अदालत ने अरावली की अद्यतन परिभाषा के संबंध में ‘जांच या पुनरीक्षण’ की आवश्यकता वाले मुद्दों का अध्ययन करने के लिए एक नयी विशेषज्ञ समिति के गठन का भी आदेश दिया। पीठ ने केंद्र सरकार, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली और हरियाणा की सरकारों को नोटिस भी जारी किए। उच्चतम न्यायालय ने मामले को आगे की सुनवाई के लिए 21 जनवरी को सूचीबद्ध किया है।

संशोधित परिभाषा के तहत केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचना पर कार्यकर्ताओं और वैज्ञानिकों द्वारा विरोध और चिंता जताए जाने के बाद स्वतः संज्ञान लेते हुए यह कार्यवाही शुरू की गई थी।

पिछले महीने, उच्चतम न्यायालय ने अरावली की संशोधित परिभाषा को स्वीकार कर लिया था और केंद्र को क्षेत्र में किसी भी नई खनन गतिविधियों की अनुमति देने से पहले स्थायी खनन के लिए एक व्यापक योजना तैयार करने का निर्देश दिया था।

केंद्र की ओर से पेश होते हुए महाधिवक्ता तुषार मेहता ने अदालत को सूचित किया कि स्थायी खनन योजना को पहले ही स्वीकार कर लिया गया है।

मुख्य न्यायाधीश ने हालांकि रेखांकित किया कि समिति की रिपोर्ट और अदालत की पिछली टिप्पणियों को गलत समझा जा रहा है। उन्होंने कहा, “कुछ स्पष्टीकरणों की आवश्यकता है और कार्यान्वयन से पहले एक निष्पक्ष, तटस्थ और स्वतंत्र विशेषज्ञ की राय पर विचार किया जाना चाहिए।”

Next Post

कांग्रेस ने अरावली पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का स्वागत किया, मंत्री के इस्तीफे की मांग की

Mon Dec 29 , 2025
नयी दिल्ली 29 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस ने अरावली पर्वतमाला की परिभाषा बदलने के केंद्र सरकार के प्रयासों पर उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों का स्वागत किया है। पार्टी ने कहा कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव जिस तरह के तर्कों से इस बदलाव को सही ठहरा रहे थे, न्यायालय ने उन्हें […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।