कांग्रेस ने अरावली पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का स्वागत किया, मंत्री के इस्तीफे की मांग की

नयी दिल्ली 29 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस ने अरावली पर्वतमाला की परिभाषा बदलने के केंद्र सरकार के प्रयासों पर उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों का स्वागत किया है। पार्टी ने कहा कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव जिस तरह के तर्कों से इस बदलाव को सही ठहरा रहे थे, न्यायालय ने उन्हें सिरे से खारिज कर दिया है, इसलिए उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने सोमवार सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि मोदी सरकार के अरावली की परिभाषा बदलने के प्रयासों पर उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का पार्टी स्वागत करती है। उनका कहना था कि अब इस मुद्दे पर और विस्तार से अध्ययन किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “यह याद रखना ज़रूरी है कि इस नई परिभाषा का विरोध स्वयं भारतीय वन सर्वेक्षण, उच्चतम न्यायालय की उच्चाधिकार युक्त केंद्रीय समिति और अदालत के न्याय मित्र ने भी किया था। फिलहाल इससे कुछ अस्थायी राहत ज़रूर मिली है, लेकिन अरावली को खनन, रियल एस्टेट और अन्य गतिविधियों के लिए खोलने की मोदी सरकार की साज़िशों के ख़िलाफ़ संघर्ष को लगातार और मज़बूती से जारी रखना होगा। आज उच्चतम न्यायालय के निर्देश से उम्मीद की एक किरण जगी है।”

श्री रमेश ने कहा कि इस फैसले के मद्देनज़र पर्यावरण, देश के वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री को तुरंत इस्तीफ़ा देना चाहिए। यह उन सभी तर्कों को खारिज करता है, जो वे परिभाषा बदलने के पक्ष में दे रहे थे।

न्यायालय ने अरावली मामले में अपने 20 नवंबर रोक लगाते हुई केंद्र और राज्य सरकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी को होगी।

 

 

 

Next Post

उन्नाव दुष्कर्म कांड: कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत के आदेश पर लगायी रोक

Mon Dec 29 , 2025
नयी दिल्ली, 29 दिसंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें उन्नाव दुष्कर्म मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सजा पर रोक लगा दी थी और उन्हें जमानत दे दी थी। यह आदेश दिल्ली उच्च […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।