जबलपुर: जिले में शनिवार तक 20 हजार 680 किसानों से लगभग 12 लाख क्विंटल गेहूँ का समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया जा चुका है। किसानों को करीब 114 करोड़ रूपये का भुगतान भी कर दिया गया है। समर्थन मूल्य पर गेहूं का विक्रय करने जिले में पंजीयन कराने वाले 50 हजार 788 किसानों में से शनिवार तक 36 हजार 946 किसानों द्वारा स्लॉट बुक कराये जा चुके हैं।
वहीं गेहूं उपार्जन व्यवस्था से जुड़े विषयों पर जिले के किसानों से फेसबुक लाइव के माध्यम से संवाद का कार्यक्रम मंगलवार 12 मई को शाम 4 बजे से होगा। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार फेसबुक लाइव का यह कार्यक्रम जिला प्रशासन के आधिकारिक फेसबुक पेज पर होगा। किसान इस कार्यक्रम से जुडक़र उपार्जन से जुड़े विषयों पर अपनी जिज्ञासा का समाधान प्राप्त कर सकेंगे, अपनी कठिनाइयों को बता सकेंगे तथा उपयोगी सुझाव भी दे सकेंगे। धान उपार्जन पर फेसबुक लाइव के कार्यक्रम में किसानों के सवालों का जबाब उपार्जन व्यवस्था से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी देंगे।
