ट्रेन में चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

सतना :रात के समय ट्रेन में सवार यात्रियों का सामान शातिराना तरीके से पार करने वाले एक आरोपी को जीआरपी ने तब दबोच लिया जब वह प्लेटफार्म पर खड़ा होकर ट्रेन पर चढऩे की फिराक में था. आरोपी के कब्जे से 1.72 लाख रु के गहने और मोबाइल बरामद हुए हैं. आरोपी रीवा से सतना आकर रात में चलने वाली ट्रेन के यात्रियों को निशाना बनाता था.

पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि एक युवक अक्सर रात के समय प्लेटफार्म पर खड़ा रहता है. इस दौरान गुजरने वाली ट्रेनों पर बारीकी से गौर करते हुए वह किसी भी ट्रेन में घुस जाता है. ट्रेन में घुसने के बाद वह यात्रियों के सामान को निशाना बनाते हुए उन्हें पार कर देता है. जीआरपी टीम फौरन हरकत में आ गई और प्लेटफार्म के इटारसी वाले छोर पर एक युवक संदिग्ध तौर पर खड़ा नजर आया.

वह ट्रेन पर चढऩे की फिराक में था. लिहाजा घेराबंदी करते हुए उसे दबोच लिया गया. जीआरपी द्वारा की गई पूछताछ में युवक की पहचान शहजाद खान पिता फजलू उम्र 22 वर्ष निवासी घोघर मोहल्ला मस्जिद के पास के तौर पर हुई. कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी युवक ने ट्रनों में चोरी करनास्वीकार कर लिया. लिहाजा आरोपी की तस्दीक पर रीवा स्थित उसके किराए के मकान से जीआरपी ने 2 मंगलसूत्र, 1 जोड़ी झुमका, सोने के टाप्स, चांदी की 2 जोड़ी पायल और 1 इनफिनिक्स कंपनी का मोबाइल जैसे चुराए गए सामान को जब्त कर लिया.

Next Post

भाईयों के बीच खूनी संघर्ष,एक की मौत आधा दर्जन घायल

Mon Jun 30 , 2025
सतना :मां का निधन हुए पखवाड़ा भी नहीं बीता कि भाई के परिवारों के बीच जमीन को लेकर खूनी संघर्ष शुरु हो गया. इस घटना के चलते एक ओर जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दूसरी ओर आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए.प्राप्त जानकारी के अनुसार […]

You May Like