एयरपोर्ट पर मना यात्री सेवा दिवस, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम हुए

ग्वालियर: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने यात्री सेवा दिवस मनाया। ग्वालियर एयरपोर्ट के डायरेक्टर आभास कुमार गोस्वामी ने बताया कि ग्वालियर के आधुनिक नवीन हवाई अड्डे पर कई सांस्कृतिक सेवा और सामाजिक कार्य किए गए। सभी यात्रियों का भारतीय पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। साथ ही पीक आवर्स पर यात्रियों को मिठाइयां और फूल भी वितरित किए गए और इसी समय पर पारंपरिक वेशभूषा में मध्यप्रदेश के लोकनृत्यों की प्रस्तुति भी की गई.

जिसे हवाई यात्रियों ने खूब सराहा। ग्वालियर हवाई अड्डे पर तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सेवा के कार्य भी किए गए। इस अवसर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें हवाई अड्डे के कर्मियों ने रक्तदान किया। यात्रियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र भी लगाया गया जिसमें 50 यात्रियों का परीक्षण किया गया। उनका ब्लड प्रेशर शुगर हिमोग्लोबिन और नेत्र परीक्षण किया गया।

Next Post

कैंसर हॉस्पिटल में तीनदिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस कल से

Thu Sep 18 , 2025
ग्वालियर: इंडियन कोऑपरेटिव ऑंकोलॉजि नेटवर्क के तत्वाधान में 19 सितंबर से 21 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी कैंसर चिकित्सालय के प्रबंध निदेशक डॉ बी आर श्रीवास्तव एवं डॉक्टर गुंजन श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि आजकल चिकित्सा के […]

You May Like