कैंसर हॉस्पिटल में तीनदिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस कल से

ग्वालियर: इंडियन कोऑपरेटिव ऑंकोलॉजि नेटवर्क के तत्वाधान में 19 सितंबर से 21 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी कैंसर चिकित्सालय के प्रबंध निदेशक डॉ बी आर श्रीवास्तव एवं डॉक्टर गुंजन श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि आजकल चिकित्सा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को भारत के परिपेक्ष में रोगियों के हित में किस प्रकार उपयोग में लाया जाए, इसी संदर्भ में ग्वालियर स्थित कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट में तीन दिवसीय 53 वीं आइकॉन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।

इस कांफ्रेंस में भारत से डेढ़ सौ राष्ट्रीय फैकेल्टी भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त देशभर से 200 से अधिक डॉक्टर इस आयोजन का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रतिष्ठित डॉक्टर जीएस भट्टाचार्य मेमोरियल ऑलराउंडर अवार्ड से डॉक्टर नितिन यशस को सम्मानित किया जाएगा, वहीं विश् विख्यात कैंसर सर्जन डॉक्टर सुल्तान प्रधान श्रीमती गीता रमेश चंद्र गांधी व्याख्यान देंगे। इसी प्रकार टाटा मेमोरियल अस्पताल मुंबई के सुप्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर विकास ओस्तवाल भी विशेष व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे

Next Post

लापता किशोर का मिला शव

Thu Sep 18 , 2025
रीवा:रीवा जिले के सगरा थाना क्षेत्र से पांच दिन से लापता किशोर का कुएं में पत्थर से बंधा मिला शव, हत्या कर फेंकी थी लाश, एसपी शैलेन्द्र सिंह के निर्देश पर डीएसपी हिमाली पाठक मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने टीम के साथ वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों […]

You May Like