जबलपुर: मध्य प्रदेश का बजट आज विधानसभा में पेश होने जा रहा है। डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वित्त वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट पेश करेंगे। इस बजट से हर वर्ग को उम्मीदें है। बजट के पिटारे से कितनी सौगातें मिलेगी इस पर सबकी नजर होगी। बजट सेे पहले महंगाई पर लगाम, युवाओं के लिए रोजगार, विकास की भी मांग उठी है। इस बजट से कृषि क्षेत्र में भी विशेष जोर दिया जा सकता है। किसानों को भी कृषि अधोसंरचना से जुड़ी घोषणाओं की उम्मीद है। आम नागरिक महंगाई, सस्ते पर फोकस कर रहे है तो वहीं कांग्रेस को इस बजट से कोई उम्मीद नहीं है। जबकि भाजपा का कहना है कि बजट रोजगार और अर्थव्यवस्था को और मजबूती देने वाला बजट होगा। ढेरों सौंगातें मिलेगी।
इनका कहना है
जबलपुर को ढेरों सौगतें मिलने वाली है। बजट में संस्कारधानी के खाते में भी बहुत कुछ आने वाला है। अर्थव्यवस्था को और मजबूती देने वाला बजट होगा। नई सौगातों के साथ रोजगार, उद्योगों को बढ़ावा देने लिए बजट में प्रावधान किए गए है। युवाओं, किसानों, महिलाओं को भी सौगातें मिले वाली है। स्वास्थ्य क्षेत्र को भी मजबूत किया जायेगा ।
अशोक रोहाणी, विधायक, केन्ट विधानसभा
महंगाई कंट्रोल हो। बेरोजगारों को रोजगार मिले। युवा पलायन कर रहे है। इंफ्रास्ट्रक्चर, विकास, पर्यटन, उद्योग, स्वास्थ्य के लिए उचित प्रावधान किए जाएं अगर ऐसा होता है तो बजट का स्वागत किया जायेगा लेकिन हमें केन्द्रीय बजट को देखकर इस बजट से कोई उम्मीद नहीं है।
सौरभ नाटी शर्मा, अध्यक्ष, नगर कांग्रेस अध्यक्ष
प्रदेश सरकार का पिछला बजट 8.5 से 9 प्रतिशत रहा है वहीं इस वर्ष केंद्र सरकार ने भी किसानों का बजट लगभग 3 प्रतिशत ही दिया है। दोनों बजट में से भी 30 से 40 प्रतिशत बजट खर्च ही नहीं हो पता है। इसलिए सभी किसानों की मांग है कि प्रदेश सरकार किसानों को लगभग 25 प्रतिशत बजट दे, जिससे कृषि से संबंधित किसी भी विभाग में पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों या अधिकारियों द्वारा बजट न नहीं है इसका रोना ना रोना पड़े।
के के अग्रवाल, अध्यक्ष, भारत कृषक समाज
मध्य प्रदेश में उद्योग को प्रोत्साहन के लिए निश्चित ही बजट आवंटित कर योजना लानी चाहिए जिससे हमारे यहां बने उत्पाद वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा की जा रही ट्रेड डील्स में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकें। जबलपुर को धुरी मानकर हम पर्यटन को बढ़ावा देने की बात करेंगे तो आर्थिक विकास के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
अखिल मिश्र, मानसेवी मंत्री, महाकोशल चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री
महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, उम्मीद है कि इस बजट से राहत मिलेगी। युवा पर फोकस होगा। गरीब तबके के लोगों को इस बजट से काफी उम्मीदें है। नौकरियों के अवसरों में वृद्धि आर मासिक भत्ते को बढ़ाने की अपेक्षा कर रहे है ।
मोहम्मद शमशुद्दीन, युवा
जिस तेजी से इंदौर, उज्जैन, भोपाल और ग्वालियर का जिस तेजी से आर्थिक रूप से विकास हो रहा है, उस तेजी से जबलपुर का विकास नहीं हो पा रहा है। क्षेत्रीय विकास को मजबूत करने वाला हो बजट, महाकौशल की शिक्षा, रोजगार और उद्योगों को प्राथमिकता मिलें। मध्य प्रदेश के बजट में महाकौशल में पर्यटन, कृषि आधारित उद्योग, रियल एस्टेट को मजबूती मिले।
डॉ. देवेन्द्र विश्वकर्मा
