अशरफ अली
भोपाल: राजधानी के एयर पोर्ट रोड स्थित पंचवटी क्षेत्र में आयकर विभाग की टीम ने दवा और मैडिकल उपकरण के कारोबारी राजेश गुप्ता के आवास पर मंगलवार सुबह छापा मारा। यह छापा कारोबारी गुप्ता ब्रदर्स द्वारा टैक्स चोरी की आशंका में डाला गया है। सुबह कार्रवाई की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। टीम ने गुप्ता के घर के साथ ही उनसे जुड़े इंदौर के अन्य ठिकानों पर भी तलाशी अभियान चलाया।
सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग ने छापे के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और लेन-देन से जुड़े रजिस्टर जब्त किए हैं। विभाग को लंबे समय से राजेश गुप्ता और मुकेश गुप्ता के कारोबार और संपत्ति को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है।
