विंटर स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन 17-18 जनवरी को

नयी दिल्ली,13 जनवरी (वार्ता) दो दिवसीय स्टेयर्स विंटर स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन 17 से 18 जनवरी तक स्पोर्ट्स स्कूल सिविल लाइन लुडलो कैटल नई दिल्ली पर किया जाएगा।

स्विमिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के उपाध्यक्ष व मेंटर राजकुमार के अनुसार चैंपियनशिप में ग्रुप एक से लेकर ग्रुप पांच तक के लड़के लड़कियां स्विमर भाग लेंगे। चैंपियनशिप में फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई , आई एम मेडले तथा फ्री स्टाइल रिले स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नेशनल स्पोर्ट्स प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन का मुख्य उद्देश्य ग्रास रूट के स्विमर्स को बेहतरीन सुविधा और आगे बढ़ाना है। चैंपियनशिप स्विमिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के नियमों के तहत आयोजित की जाएगी।

 

Next Post

फिल्मी स्टाइल में युवक का अपहरण कर मारपीट

Tue Jan 13 , 2026
भोपाल। फिल्मी स्टाइल में एक युवक का अपहरण कर मारपीट करने वाले आरोपियों को गुनगा थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है. ढ़ाबे पर खाने के दौरान युवक से मामूली विवाद पर चार आरोपियों ने गुंडागर्दी कर रौब झाड़ा और उसे आटो में बैठाकर अपने साथ जबरदस्ती ले गए. […]

You May Like