
इंदौर। द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र में घरों के बाहर खड़ी कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों ने 6 मई की दरमियानी रात सत्यदेव नगर कॉलोनी में खड़ी 5 कारों के कांच फोड़ दिए थे.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम आदित्य उर्फ बाबूनाथ उम्र 22 साल और हर्ष उर्फ बाबू उम्र 20 साल निवासी नाथ मोहल्ला, सूर्यदेव नगर हैं. घटना के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों को पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली है, दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जांच की जा रही है.
