नवरात्रि में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 15 शक्ति मोबाइल तैनात


इंदौर:नवरात्रि के दौरान गरबा पंडालों और धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं. शहर के सभी थाना क्षेत्रों में शक्ति मोबाइल तैनात की गई हैं, जो रात में पेट्रोलिंग कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी.सोमवार को पलासिया स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय से 15 शक्ति मोबाइल वाहनों को थानों के लिए रवाना किया गया. पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने टीमों में तैनात महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करने के बाद रवाना किया. प्रत्येक टीम में एक महिला उपनिरीक्षक या निरीक्षक प्रभारी तथा दो महिला आरक्षक और दो पुरुष आरक्षक रहेंगे. ये टीमें गरबा पंडालों, भजन संध्या, कन्या पूजन और भंडारे जैसे आयोजनों के आसपास तैनात रहेंगी. पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कहा कि नवरात्रि के दौरान महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने और महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शक्ति मोबाइल का गठन किया गया है.

मनचलों, नशेड़ियों और संदिग्ध गतिविधियों पर रखेंगी नजर
पुलिस आयुक्त के अनुसार, शक्ति मोबाइल टीमें मनचलों, छेड़छाड़ करने वालों, नशा कर उत्पात मचाने वालों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी. साथ ही आयोजन स्थलों पर मौजूद महिलाओं, युवतियों और महिला आयोजकों से संवाद कर उनकी समस्याओं पर कार्रवाई करेंगी. महिलाओं और युवतियों की मदद के लिए 70491-24444 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. किसी भी तरह की परेशानी होने पर इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है. इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे

Next Post

दोस्ती तोड़ने पर गर्लफ्रेंड की बहन के सामने चाकू से गोदकर हत्या

Tue Oct 13 , 2026
इंदौर:दोस्ती तोड़कर बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर 15 वर्षीय किशोरी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. हीरानगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोस्ती तोड़ने से नाराज आरोपी ने अपने दोस्त के जरिये किशोरी और उसकी बहन को बहाने […]

You May Like

Play sound