ऑनलाइन टास्क इन्वेस्टमेंट के नाम पर की ठगी

क्राईम ब्रांच ने हरियाणा से शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार
मुनाफा का देकर विश्वास में लिया, फिर बड़ी रकम निवेश करवाई
इंदौर:ऑनलाइन ठगी के मामलों पर शिकंजा कसते हुए क्राईम ब्रांच ने हरियाणा गैंग के एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने देशभर में सैकड़ों लोगों को ऑनलाइन टास्क इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगने की बात कबूल की है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.एडीशनल डीसीपी क्राईम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि फरियादी मोहम्मद हिदायतुल्ला ने पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके साथ 59.94 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी हुई. फरियादी को एक व्हाट्सएप संदेश मिला, जिसमें उसे पार्ट-टाइम जॉब का ऑफर दिया गया. पहले छोटे मुनाफे देकर विश्वास में लिया गया और बाद में बड़ी रकम निवेश करवाई गई.

18 बिडिंग पूरी करने पर पहली बार 1,125 रुपए का मुनाफा मिला. इसके बाद लगातार पैसे जमा कर बिडिंग करने के लिए उकसाया गया. सालगिरह ऑफर के नाम पर एक लाख से अधिक जमा करने पर 100 प्रतिशत बोनस देने का झांसा दिया गया. फरियादी ने 2 लाख रुपए निवेश किए और बिडिंग की प्रक्रिया में फंसता गया. उसे डायमंड बिड के नाम पर बार-बार अधिक पैसे जमा करने के लिए मजबूर किया गया. कुल मिलाकर फरियादी से 59.94 लाख रुपए ठग लिए गए. क्राईम ब्रांच की टीम ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपी मंदीप को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया. आरोपी के बैंक खातों में हुए संदिग्ध ट्रांजैक्शनों की जांच जारी है. ठग गैंग के अन्य सदस्यों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम सक्रिय है. क्राइम ब्रांच ने 40 से अधिक बैंक खातों में जमा लाखों रुपए फ्रीज कर दिए है.

ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें
पुलिस ने नागरिकों को सलाह दी है कि अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, अजनबियों के साथ बैंक डिटेल साझा न करें और किसी भी इन्वेस्टमेंट स्कीम को जाँच परखकर ही अपनाएं. इंदौर पुलिस ऑनलाइन ठगी करने वाले ऐसे गिरोहों पर लगातार कार्रवाई कर रही है. यदि आप भी किसी ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए हैं, तो 1930 हेल्पलाइन पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं.

Next Post

एडवोकेट्स अमेंडमेंट बिल पर अधिवक्ता संगठनों की जाएगी रायशुमारी

Sun Feb 23 , 2025
विधि विभाग ने जारी किया पत्र जबलपुर: केन्द्र सरकार द्वारा एडवोकेट्स एक्ट में प्रस्तावित संशोधनों के विरोध में जबलपुर के अधिवक्ताओं ने गत दिवस विरोध स्वरूप कार्य से विरत रहे। एडवोकेट्स अमेंडमेंट बिल के विरोध को देखते हुए सरकार ने संभावित संशोधन को फिलहाल टाल दिया गया है। केन्द्रीय विधि […]

You May Like