विधि विभाग ने जारी किया पत्र
जबलपुर: केन्द्र सरकार द्वारा एडवोकेट्स एक्ट में प्रस्तावित संशोधनों के विरोध में जबलपुर के अधिवक्ताओं ने गत दिवस विरोध स्वरूप कार्य से विरत रहे। एडवोकेट्स अमेंडमेंट बिल के विरोध को देखते हुए सरकार ने संभावित संशोधन को फिलहाल टाल दिया गया है। केन्द्रीय विधि विभाग के तरफ से बार काउंसिल ऑफ इंडिया को पत्र जारी किया गया है। जिसमें कहा गया था है एडवोकेस एक्ट में संभावित संषोधन अधिवक्ता संघ से चर्चा कर किया जायेगा।
एसबीसी के वाइस चेयरमैन व जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष आरके सिंह सैनी ने कहा कि उक्त संशोधित बिल वकीलों के खिलाफ है। वकीलों के हक के लिये लड़ाई जारी रहेगी। वकीलों की स्वतंत्रता पर किसी प्रकार की आंच नहीं आने दी जायेगी। अधिवक्ता विरोधी संषोधित बिल का हर स्तर पर विरोध किया जायेगा।
