पुराने पारिवारिक विवाद में जीजा ने साले पर किया चाकू से हमला

इंदौर: आजाद नगर क्षेत्र में पुराने पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जब एक युवक पर उसके जीजा और उसके साथी ने चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले करने का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की.घटना मथुरा मैदान इलाके की बताई जा रही है, घायल युवक की पहचान शोहेब पिता जमील पठान निवासी मीना पैलेस कॉलोनी के रूप में हुई है.

शोहेब ने पुलिस को बताया कि उसका जीजा शानू खटीक निवासी: कोहेनूर कॉलोनी अपने दोस्त गोल्डन निवासी पत्थर मुंडला के साथ उसके पास आया और पुराने पारिवारिक विवाद, खासकर बहन को लेकर विवाद की बात पर गालियां देने लगा. जब शोहेब ने इसका विरोध किया, तो दोनों ने मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान शानू ने चाकू से उसकी कमर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया.

हमले के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने शोहेब की रिपोर्ट पर शानू खटीक और गोल्डन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी, वहीं घायल शोहेब को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत अब स्थिर है.

Next Post

सिंहस्थ से पहले दो नए रेलवे स्टेशन का निर्माण अधर में

Thu May 15 , 2025
उज्जैन: महाकाल की नगरी उज्जैन को सिंहस्थ के पहले दो नए रेलवे स्टेशन मिलने वाले थे, लेकिन टेंडर और ड्राइंग-डिजाइन की देरी के चलते यह प्रोजेक्ट फिलहाल ठप हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 में वर्चुअली भूमि पूजन किया था, लेकिन अब यह निर्माण सिंहस्थ 2028 के बाद […]

You May Like