सौहार्दता बिगाड़ने वाला युवक आया पुलिस की‌ गिरफ्त में

सारनी। शहर की फिजा बिगाड़ने का प्रयास करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बाबा मठादेव के भंडारे को लेकर सोशल मिडिया पर दोनों समुदाय के लोगो को अप शब्दों का इस्तेमाल किया है. जिसको लेकर लोगो मे आक्रोश व्याप्त था. इस मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं अंजुमन कमेटी ने थाना सारनी मे शिकायत कर कारवाही की मांग की थी. इस मामले को पुलिस अधीक्षक

वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, स्पष्ट निर्देश दिए गए थे.उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में शहर की सौहार्दता बिगाड़ने वाले युवक अंकित पंडोले को पुलिस ने गिरफ्तार किया। टीआई जयपाल इवनाती ने बताया कि 20.01.2026 को बाबा मठारदेव मंदिर सारणी में ABVP संगठन के द्वारा मठारदेव मेले में भंडारे का आयोजन किया गया था, एवं हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग भंडारे में सम्मिलित हुए थे। इसी बात को लेकर अंकित पंडोले के द्वारा इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो अपलोड करके बाबा मठारदेव की नगरी में मुस्लिम समाज के लोगों को प्रवेश न करने देने जैसे शब्दों का उच्चारण कर, हिंदू भाइयों को गाली-गलौज किया जाकर उकसाने का कार्य किया गया था। पुलिस ने आरोपी अंकित पंडोले के विरुद्ध धारा 299 302 बीएनएस का अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी अंकित पंडोले पिता मनोज पंडोले निवासी बालाजी बिहार कॉलोनी सलैया थाना सारणी को गिरफ्तार किया है. आरोपी को पकड़ने मे टीआई जयपाल इनवाती, चौकी प्रभारी मनोज कुमार उईके,प्रधान आरक्षक- मनोज डेहरिया,आरक्षक -राकेश करपे,आरक्षक -रविमोहन

दरशिमा,आरक्षक चालक- नितिन यादव,सैनिक-सुभाष रघुवंशी कि अहम भूमिका रही है.

 

 

Next Post

इंडोर बैडमिंटन कोर्ट की नेट फटी शौचालय बंद जगह जगह फैली गंदगी

Thu Feb 5 , 2026
मुलताई। नगरपालिका की बेरुखी से नगर का एकमात्र इंडोर बैडमिंटन कोर्ट खस्ताहल हो चूका है। बैडमिंटन कोर्ट में लगी मेट उखड़ चुकी है एवं कोर्ट में बने दोनों शौचालय सफाई ना होने के कारण गंदगी से पट चुके है,वही खिलाडियों के बैठने के लिए रखी गई बेंच भी टूट चुकी […]

You May Like