उडऩदस्ता दल ने अवैध अतिक्रमण को तोड़ा

रीवा:नगर निगम उडनदस्ता दल ने शुक्रवार को बिहारी होटल से अमहिया थाना की ओर जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की.इस मार्ग से पूर्व में अतिक्रमण हटाया जा चुका था. इसके बाद भी कुछ दुकानदारों ने नवनिर्मित नाले के ऊपर अवैध रूप से सीढ़ी और रैम्प बनाकर सडक़ को संकरा कर दिया था. साथ ही दुकान का सामान भी नाली के ऊपर रखा जा रहा था. इस पर कार्यपालन यंत्री सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में जेसीबी और उडऩदस्ता कर्मचारियों द्वारा अतिक्रमण हटाया गया. बिहारी होटल द्वारा नाली के ऊपर भट्टी, काउंटर आदि लगाए गए थे, जिससे मार्ग पर जाम की स्थिति बन रही थी.

इनकी भट्टी और रैम्प हटा दिए गए. अनिमेश इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा नाली पर बनाई गई सीढ़ी भी हटाई गई. इसी प्रकार नीलू सेन, रजनी सेन, मधु कुशवाहा, सुरेन्द्र गुप्ता एवं यादव काँचवाला आदि ने अपने मकानों के सामने सीढ़ी और रैम्प बनाकर अतिक्रमण किया था. नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने इन्हें भी सख्ती के साथ हटा दिया. कार्रवाई के दौरान सहायक यंत्री एवं अतिक्रमण प्रभारी राजेश चतुर्वेदी, अतिक्रमण सहायक ज्ञानेन्द्र द्विवेदी तथा नगर निगम जोन क्रमांक 2 एवं 3 का उडऩदस्ता दल मौजूद रहा.

Next Post

‘अभ्युदय-2026’ में सुशासन पर मंथन, दिसंबर में मंत्रियों-विधायकों के साथ बैठक करेंगे CM मोहन यादव

Sat Oct 24 , 2026
भोपाल। कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में चतुर्थ राष्ट्रीय एचआर-सीएसआर सम्मेलन ‘अभ्युदय-2026’ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में शामिल प्रतिभागियों से संवाद किया और विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। […]

You May Like