छतरपुर। प्रस्तावित कृष्ण धाम निर्माण स्थल का विधायक ललिता यादव ने रविवार को निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। यह परियोजना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से जिले के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विधायक ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया था।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण सामग्री से निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए। साथ ही परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विधायक ने कहा कि कृष्ण धाम के निर्माण से छतरपुर की धार्मिक पहचान और मजबूत होगी तथा स्थानीय स्तर पर पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।
