
भोपाल। राजधानी स्थित हिंदी भवन में पद्मश्री कैलाश चंद्र पंत का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा विचार समिति सहित विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों ने उनके सक्रिय जीवन के 90 वर्ष पूर्ण होने के अवसर को विशेष रूप से मनाया।
इस मौके को ऐतिहासिक बनाने के लिए आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। गढ़वाली समाज के अध्यक्ष विजय नेगी सहित अन्य प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ और सम्मान चिन्ह भेंट कर कैलाश चंद्र पंत के योगदान को सराहा।
वक्ताओं ने उनके दीर्घ सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक योगदान को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए मार्गदर्शक है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
