
जबलपुर । पाटन थाना अंतर्गत कटंगी पाटन चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसके नीचे बाइक सवार दब गया जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया । घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया । जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक प्रकाश चौधरी 36 वर्ष निवासी ग्राम बिनेकी पाटन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एवं कांटी निवासी उसका भांजा साहिल अहिरवार दोनों सत्तार भाईजान के ठेके वाले मकानों में लोहा बांधने का काम करते हैं। गुरूवार सुबह उसका भांजा और वह कटंगी पाटन चौराहे पर खड़े होकर सत्तार भाईजान को फोन लगाकर साईट पर जाने की पूछ रहे थे तभी पीछे से शहपुरा रोड तरफ से लाल रंग का नया महेन्द्रा कम्पनी का बिना नम्बर का टे्क्टर जिसमें पीछे ट्राला में धान की पराली वाला बंडल लोड था जिसका चालक टे्क्टर को तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसके भांजे के पास
लाकर पलटा दिया जिससे साहिल ट्राला में लदे पराली के बंडलों में दब गया। उसने एवं आसपास के लोगों ने भांजे को बाहर निकाला साहिल के सीना, कमर, पैर में चोटें आ र्गइं, साहिल की मोटर सायकल हीरो स्पेलेंडर क्रमांक एमपी 20 जेड आर 2032 भी ट्राला में दबने से क्षतिग्रस्त हो गई।
