मेडिकल कॉलेज रोड पर चला प्रशासन का बुलडोजर

सतना:रविवार को जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सतना में मेडिकल कॉलेज के लिए जाने वाले मार्ग पर एक बड़ी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
सडक़ के दोनों ओर फैले अवैध कब्जों और बाधाओं को हटाकर लगभग आधा किलोमीटर की लंबाई में मार्ग को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
इस संयुक्त कार्रवाई का नेतृत्व प्रशासनिक और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने किया, जिसमें प्रमुख रूप से राहुल सिलाडिया एसडीएम, रघुराजनगर, सौरभ मिश्रा तहसीलदार, रघुराजनगर, सुदीप सोनी थाना प्रभारी, कोलगवा और आशुतोष मिश्रा एसडीओ, जल संसाधन विभाग के साथ स्टाफ उपस्थित रहा.

3 जेसीबी और पोकलेन लगी
अतिक्रमण को हटाने के लिए 3 जेसीबी और पोकलेन मशीनों का उपयोग किया गया। मेडिकल कॉलेज रोड पर लगभग आधा किलोमीटर की लंबाई में यह बड़ी कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी की गई। कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए भारी संख्या में राजस्व और पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।

Next Post

उपभोक्ता आयोग के फैसले से कम्पनी को झटका

Mon Oct 5 , 2026
सीधी:जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग सीधी ने एल.जी. इलेक्ट्रानिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को पीड़ित एलईडी टीव्ही उपभोक्ता को क्षतिपूर्ति देने का आदेश किया है। उपभोक्ता आयोग के फैसले से एल.जी. कंपनी को बड़ा झटका लगा है।परिवादी के अधिवक्ता अटल मिश्रा की सटीक कानूनी दलीलों, गहन अध्ययन और असरदार पैरवी के […]

You May Like