
रतलाम। जिले के बाजना थाना क्षेत्र के ठिकरिया गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय मासूम की डूबने से मौत हो गई। बांड्या नदी में डूबने से हुई इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
पुलिस के अनुसार ठिकरिया निवासी लोकेन्द्र डामोर के तीन वर्षीय पुत्र शिवम की बांड्या नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बाजना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रारंभिक जांच में मासूम की मौत का कारण पानी में डूबना पाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
