जबलपुर: गोराबाजार थाना अंतर्गत भैंसासुर बाबा के पास तेज रफ्तार कार सब्जी दुकान में घुस गई। अचानक हुए हादसे से अफरा-तफरी मच गई जबकि दो लोग घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि श्रीमती चुन्ना बाई बर्मन 50 वर्ष निवासी ग्राम खापा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह भैंसासुर बाबा के पास मेन रोड पर सब्जी लाकर बेचती है, रोज की तरह वह गोराबाजर मेन रोड़ किनारे भैंसासुर बाबा के पास सब्जी की दुकान लगाकर बेच रही थी.
शाम लगभग 6 बजे पेंटी नाका तरफ से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 एफ 8596 का चालक कार केा तेज गति लापरवही से चलाते हुये उसकी सब्जी की दुकान में टक्कर मार दिया जिससे उसके सिर में चोट आयी दुकान में सब्जी खरीदने वाले शेषराज कुशवाहा को भी चोटें आ गई।
