QR कोड और PHOTO से हो रही खातों में सायबर ठगी

जबलपुर: साइबर ठगों ने अब नया तरीका अपनाया है। अब वे क्यूआर कोड और फोटो के जरिए भी खातों से रकम उडा रहे है। दरअसल क्यूआर की चौकोर तस्वीर को स्कैन करते ही चुटकी बजाते ही पेमेंट हो जाती है, जिसका अब ठग फायदा उठा रहे है, सरकारी पैसा भेजने समेत अन्य लालच देकर वह क्यूआर कोड मांगते है जैसे ही आपने उन्हें कोर्ड भेजा वैसे ही आपके खाते से रकम ट्रांसफर कर ले रहे है इसके अलावा ठग आपके वाट्सएप पर भी फोटो भेजकर फ्रॉड कर रहे है जालसाजों द्वारा फोटो भेजी जा रही है जिसे डाउनलोड करते ही खातो से रकम उड़ाई जा रही है।
ऐसे करते है ठगी
ठग अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल करते है और आपको बातों में उलझाकर सरकारी योजनाओं का पैसा भेजने, या आपका परिचित बनकर किसी आपात स्थिति, अस्पताल में भर्ती होने, अपने बैंंक खाते मेंं तकनीकी दिक्कत के चलते पैसे न भेज पाने, आपके बैंंक खाते में राशि क्रेडिट होने का फर्जी एसएमएस करना किसी भी प्रकार का भरोसा दिलाकर आपको क्यूआर कोड भेजते है या उस पर पैसा डालने के लिए कहते है।
केस 1
स्नेह नगर में स्टेशनरी व्यापारी प्रदीप कुमार को कॉल आया। फोन करने वाले ने बोला कि एक फोटो भेजा है। उसके डाउनलोड करके देखिए कि पहचानते है क्या? उन्होंने फोटो डाउनलोड किया तो एक वृद्ध व्यक्ति का फोटो था। वे उसे नहीं पहचानते थे। इसलिए बाद में फोन आने पर उस कॉल को रिसीव नहीं किया। लगातार फोन आने पर दोपहर में एक बार फोन रिसीव कर लिया। वृद्ध को नहीं पहचानने की बात कहकर फोन रख दिया। उसके तुरंत बैंक से फोन पर तीन मैसेज आए। इसमें एक रुपये खाते में आने और फिर एक लाख और एक लाख 10 हजार रुपये कटने की सूचना थी व्यापारी द्वारा कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया गया था। इस पर बैंक पहुंचा तो संदिग्ध खाते में रुपये जाने का पता चला। व्यापारी ने साइबर सेल में शिकायत की है।
केस 2
29 मार्च को गोसलपुर थाने में गांधीग्राम बुढ़ागर निवासी राकेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक फोन आया जिसके मोबाइल धारक नेे अपना नाम रावेन्द्र बताते हुए कहा कि आपकी पत्नी ललिता को तीन माह पूर्व बच्चा हुआ है। जिसके चलते उसे सरकारी की ओर से सात हजार रुपए दिए जाने है। रकम भेजनी है आप क्यूआर कोड भेज दिए राकेश ने भतीजे राहुल का क्यूआर कोड भेज दिया जिसके बाद खाते से खाते 48 हजार 490 रुपए निकाल लिए गए।

Next Post

युवती की संदिग्ध मौत, मोबाइल वीडियो में मौत के लिए पति को बताया जिम्मेदार

Sat Apr 26 , 2025
इंदौर: राहुल नगर निवासी 22 वर्षीय कविता पवार की मौत के मामले में नया मोड़ तब आया जब मर्ग जांच के दौरान मृतिका के मोबाइल से एक वीडियो मिला. इस वीडियो में कविता ने मरने से पहले स्पष्ट रूप से अपने पति ईश्वर पवार को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया […]

You May Like