
उज्जैन। चार दिन पूर्व शिप्रा नदी में गिरी पुलिसकर्मियों की कार को आखिरकार ढूंढ निकाला गया है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में टीम ने बड़े पुल के नीचे कार को चिन्हित किया। कार में महिला आरक्षक आरती पाल का शव मिला है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है और कुछ ही देर में कार को नदी से बाहर निकाला जाएगा। इस घटना के बाद पुलिस विभाग और शहर में शोक की लहर है।
