महापौर एवं निगम आयुक्त स्वच्छता टीम के साथ आज आएंगे इंदौर

एयरपोर्ट से लेकर राजवाड़ा तक होगा स्वागत

इंदौर:स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में स्वच्छता मे श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली देश की नगरीय निकायों को राष्ट्रपति द्वारा आज नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छता अवार्ड समारोह में सम्मानित किया गया.नई दिल्ली से स्वच्छता अवार्ड लेकर माननीय महापौर पुष्यमित्र भार्गव आयुक्त शिवम वर्मा एवं स्वच्छता की टीम 18 जुलाई को प्रातः 9.30 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचेगी.

यहां पर शहर के विभिन्न संगठनों के साथ ही शहर के नागरिकों द्वारा एयरपोर्ट पर स्वछता टीम का भव्य स्वागत किया जाएगा. तत्पश्चात समस्त स्वछता टीम राजवाड़ा पर पहुंचेगी, जहां पर शहर के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं निगम के अधिकारी, कर्मचारियों के साथ ही शहर के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी की उपस्थिति में स्वच्छता का जश्न मनाया जाएगा.

Next Post

रालामण्डल के पास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, छह विभाग करेंगे संयुक्त निरीक्षण

Fri Jul 18 , 2025
इंदौर: रालामण्डल अभ्यारण्य के संरक्षण और ईको सेंस्टिव जोन में निर्माण गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई. उन्होंने अभ्यारण्य क्षेत्र के आसपास ग्रीन कॉरिडोर विकसित करने के निर्देश दिए. इसके लिए नगर तथा ग्राम निवेश, आईडीए, नगर निगम, वन विभाग, राजस्व और […]

You May Like