आम बजट से देश के हर क्षेत्र हर वर्ग और हर समाज को गति मिलेगी : राजेन्द्र शुक्ल 

नवभारत

रीवा 16 फरवरी

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज विगत दिनों नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत केन्द्रीय बजट 2025-26 के निमित्त भाजपा कार्यालय अटल कुंज में परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता ने कि विशिष्ट अतिथि के रूप में संासद जनार्दन मिश्रा, प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय, विधायक नरेन्द्र प्रजापति, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी डॉ. अनिल पटेल, पूर्व संासद देवराज पटेल, पूर्व विधायक के. पी. त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व महापौर राजेन्द्र ताम्रकार, श्रीमती ममता गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र पाण्डेय, नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय जिला महामंत्री रामजी प्रजापति एवं परिचर्चा कार्यक्रम हेतु संयोजक विवेक गौतम, सह संयोजक कमलेश सचदेवा, संजीव गुप्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विषय प्रवेश कराते हुए जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट सर्व स्पर्शी सर्व समावेशी तथा सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की भावनाओं को चरितार्थ करने वाला बजट है। इस बजट से देश की अर्थव्यवस्था पर व्यापक असर पड़ेगा। जहां आज भारत की अर्थव्यवस्था 11वें पायदान से बढकर 5वें पायदान में पहुंच गई है। इस बजट से सत्त पक्ष के साथ साथ विपक्ष भी यह स्वीकारनें को तैयार है कि विगत 50 वर्षो के यह सबसे मजबूत बजट है। कार्यक्रम में सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि केन्द्रीय वित मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश बजट विकसित भारत के आधारशीला रखने वाला बजट है। इसके साथ ही 2015 से नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने बजट को 18 लाख करोड़ से लेकर आज 2025 में 50 लाख करोड़ किया है।

परिचर्चा को सम्बोधित करते हुए संासद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट जहां मध्यम वर्ग को राहत देने वाला है वहीं किसानों , युवाओं और मातृ शक्ति को एक नई ऊर्जा देने वाला है। उन्होंने कहा कि बजट में 12 लाख तक की आय को टैक्स फ्री किया गया है। इसका बहुत बड़ा फायदा हमारे मिडिल क्लास, नौकरीपेशा लोगों को होगा। परिचर्चा में वरिष्ठ समाज सेवी एवं चार्टड एकाउंटेंट प्रशान जैन ने केन्द्रीय बजट 2025-26 में टैक्स तथा एमएसएमई के विषय में सरकार के योगदान के विषय में उपस्थित लोगों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

परिचर्चा में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि इस बजट में देश के गरीब अन्नदाता, मातृशक्ति, युवाओं को सशक्त एवं सक्षम बनाने के लिए व्यापक कदम उठायें गये है। आम बजट से देश के हर क्षेत्र, हर समाज व हर वर्ग को गति मिलेगी। बजट के माध्यम से शिक्षा क्षेत्र में अमूल चूल परिवर्तन के प्रावधान किये गये है। मेडिकल एजूकेशन, आईआईटी में 75,000 सीटें बढाने की घोषणा से आने वाले समय में देश मेडिकल व आइटी का हब बनेगा। उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा के भी साधन सीमित है, भाभा साहब हमें थोरियम रियेक्टर की तकनीक बतायी है, जिससे हमारी परमाणु ऊर्जा आवश्यकता पूरी हो सकती है, हमारे पास थोरियम का पर्याप्त भण्डारण है, जिसके लिए उचित खनन का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम का सफल संचालन विवेक गौतम एवं आभार प्रदर्शन संजीव गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी एवं समाज के विभिन्न वर्गो के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Next Post

मक्सी रेलवे पुलिस ने उड़ाई कलेक्टर के आदेश की धज्जियां

Sun Feb 16 , 2025
बोर्ड परीक्षाओं के दौरान देर रात तक बजाया डीजे   (इरशाद खान) मक्सी, 16 फरवरी. बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए कलेक्टर ऋजु बाफना ने रात 10 बजे बाद डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया है, लेकिन मक्सी रेलवे पुलिस ने कलेक्टर के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए देर रात तक रेलवे […]

You May Like