स्कूल में भोजन करने के बाद 20 बच्चे बीमार

छिंदवाड़ा. जिले भर के स्कूलों में बच्चों को मिड्डे मील दिया जाता है लेकिन मिड्डे मील में दिया जाने वाला बच्चों को भोजन गुणवत्ताहीन देने के मामले सामने आते रहे है. कभी बच्चों को दी जाने वाली दाल में इल्लियां निकलती है तो कभी चावल में तो कभी सब्जी में इल्ली निकलती है. लेकिन इसके बाद भी प्रशासन की आंख नही खुली है. बच्चों को गुणवत्ताहीन परोसने वाली सस्था के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की जाती इसी का नतीजा है भोजन परोसने वाली संस्था बच्चों की जान से खिलवाड़ कर रही है. आज भी अमरवाड़ा विकासखंड के ग्राम गुरैया में बच्चों को गुणवत्ताहीन भोजन परोसा गया जिससे 20 बच्चों का स्वास्थ्य खराब हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरवाड़ा विकासखंड के ग्राम गुरैया में स्थित सरकारी स्कूल में दोपहर के समय बच्चों को भोजन परोसा गया था. स्कूल में भोजन करने के बाद जब बच्चे अपने घर पहुंचे तक कुछ देर बाद अचानक बच्चों के पेट में दर्द, घबराहट और फिर उल्टियां होने लगी. इस पर बच्चों के परिजनों ने स्वास्थ्य खराब होने पर बच्चों को उपचार के लिए सिंगोड़ी अस्पताल पहुंचाया जहां बच्चों का उपचार किया जा रहा है.

अमरवाड़ा एसडीएम पहुंचे अस्पताल

घटना की जानकारी मिलते ही अमरवाड़ा एसडीएम हेमकरण धुर्वे सिंगोड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और बच्चों को उपचार संबंधित जानकारी ली है और बच्चों का हाल-चाल जाना है इस दौरान उन्होंने बच्चों की तबीयत बिगडऩे की जानकारी भी ली है साथ ही संबंधित अधिकारियों को इलाज करने के निर्देश दिए हैं. एसडीएम हेमकरण धुर्वे ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बच्चों की बीमार होने की जानकारी लगते ही मैं अस्पताल पहुंचा हूं और जानकारी लेने में लगा हुआ हूं आखिर क्या वजह है कि बच्चे बीमार हुए हैं. अस्पताल में बच्चों का उपचार किया जा रहा है डॉक्टर को निर्देशित किया गया है कि बच्चों को बहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए.

85 बच्चों ने किया था भोजन

बताया जा रहा है कि ग्राम गुरैया सहित आस पास क्षेत्र के 85 बच्चे स्कूल गए थे. दोपहर के समय बच्चों को भोजन दिया गया था. सभी बच्चों ने एक साथ भोजन ग्रहण किया फिर स्कूल की छुट्टी होने पर सभी बच्चे अपने -अपने घर चले गए. इस बच्चों में से 20 बच्चों का स्वास्थ्य खराब हो गया.

इन बच्चों का स्वास्थ्य हुआ खराब

स्कूल में भोजन करने के बाद राधिका चंन्द्रवंशी 12 वर्ष, वैष्णवी ठाकुर 13 वर्ष, महिमा डहेरिया 10 वर्ष, भारती चंद्रवंशी 12 वर्ष , नंदनी डहेरिया 12 वर्ष, तारा परतेती 11 वर्ष, प्राची उईके 12 वर्ष, पावली चंद्रवंशी 13 वर्ष, भगवत चंद्रवंशी 12 वर्ष, प्रियंका चंद्रवंशी 12 वर्ष, अंशिका चंद्रवंशी 12 वर्ष, श्रद्धा चंद्रवंशी 12 वर्ष, सुमन चंद्रवंशी 12 वर्ष, नयन चंद्रवंशी 10 वर्ष, भूमिका चंद्रवंशी 13 वर्ष, संस्कार चंद्रवंशी 11 वर्ष, सुनैना चंद्रवंशी 13 वर्ष, के्रश चंद्रवंशी 12 वर्ष, नयन चंद्रवंशी 14 वर्ष और रोहित चंद्रवंशी 12 वर्ष का स्वास्थ्य खराब हो गया जिन्हें उपचार के लिए सिंगोड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां बच्चों की हालत में सुधार बताया जा रहा है.

Next Post

रन फॉर यूनिटी मैराथन एलएनआईपीई से शुरू होगी

Thu Oct 30 , 2025
ग्वालियर। सरदार पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को प्रात: 7.30 बजे एलएनआईपीई में रन फॉर यूनिटी मैराथन को हरी झण्डी दिखाई जायेगी। मैराथन में भाग लेने जा रहे खिलाड़ी व प्रतिभागी प्रात: 6 बजे से पहुँचना शुरू हो जायेंगे और 7.15 बजे तक सभी प्रतिभागी निर्धारित स्थान पर पहुँच जायेंगे। […]

You May Like