रन फॉर यूनिटी मैराथन एलएनआईपीई से शुरू होगी

ग्वालियर। सरदार पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को प्रात: 7.30 बजे एलएनआईपीई में रन फॉर यूनिटी मैराथन को हरी झण्डी दिखाई जायेगी। मैराथन में भाग लेने जा रहे खिलाड़ी व प्रतिभागी प्रात: 6 बजे से पहुँचना शुरू हो जायेंगे और 7.15 बजे तक सभी प्रतिभागी निर्धारित स्थान पर पहुँच जायेंगे। रन फॉर यूनिटी में भाग लेने के लिये अब तक 4 हजार से अधिक पंजीयन हो चुके हैं।

सांसद भारत सिंह कुशवाह ने गुरुवार को एलएनआईपीई पहुँचकर रन फॉर यूनिटी की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शहर जयप्रकाश राजौरिया व ग्रामीण प्रेम सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उनके साथ थे।

सांसद कुशवाह ने कहा कि सभी की भागीदारी से ग्वालियर में भी राष्ट्रीय एकता दिवस पर सुव्यवस्थित ढंग से “रन फॉर यूनिटी” आयोजित की जाए। उन्होंने राष्ट्रीय एकता के उद्देश्य से हो रही मैराथन में अधिकाधिक नागरिकों, खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों सहित समाज के सभी वर्गों से भाग लेने की अपील की है। सांसद कुशवाह ने बताया कि लोह पुरुष सरदार पटेल जी की जयंती से ग्वालियर जिले में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ भी हो रहा है। यह खेल महोत्सव अटलजी की जयंती 25 दिसम्बर तक आयोजित होगा।

ये रहेगा रुट

“रन फॉर यूनिटी” एलएनआईपीई से शुरू होकर रेसकोर्स रोड, स्टेशन बजरिया, तानसेन रेसीडेंसी, आकाशवाणी तिराहा व सूर्य नमस्कार तिराहा मेला रोड होते हुए वापस एलएनआईपीई पहुँचेगी।

महिला और पुरुष वर्ग को इतना मिलेगा पुरुस्कार

रन फॉर यूनिटी मैराथन महिला व पुरुष दोनों वर्गों में आयोजित होगी। दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। पहला पुरस्कार 11 हजार रुपए, द्वितीय 7 हजार व तृतीय पुरस्कार 5 हजार रुपए का रखा गया है।

 

 

Next Post

कांग्रेस की आमसभा: भ्रष्टाचार, तानाशाही में अव्वल है भाजपा सरकार

Thu Oct 30 , 2025
ब्यावरा। भाजपा शासित सरकार में मनमानी चल रही है. भ्रष्टाचार, तानाशाही चरम पर है. किसान, दलित, गरीबों पर अत्याचार हो रहे है. कांग्रेस पार्टी ने हमेशा किसानों के हित की लड़ाई लड़ी है. पार्टी सत्य और सभी के मान, सम्मान की लड़ाई लड़ेगी. उक्त बात गुरुवार को स्थानीय नपा कॉम्पलेक्स […]

You May Like

मनोरंजन