प्रायवेट बस स्टेण्ड पर मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव,पुलिस जुटी परिजनों की तलाश में

नीमच। केंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले प्राइवेट बस स्टैंड पर 60 से 65 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है जिसे नीमच जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखा गया है।वही पुलिस अब अज्ञात म्रतक के परिजनों की तलाश कर रही है।जिला अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार उक्त मृतक अज्ञात पुरुष उम्र करीबन 60 से 65 वर्ष को दिनांक 3 .1 .2025 की शाम 7:30 बजे मृत अवस्था में नपा के शव वाहन चालक राजकुमार द्वारा प्राइवेट बस स्टैंड टीन शेड से नीमच जिला अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया। जो लावारिस होकर अज्ञात है,मृतक के परिजनों की तलाश नीमच कैंट पुलिस द्वारा की जा रही है जिस किसी को भी म्रतक के परिजनों की जानकारी मिले तो नीमच कैंट पुलिस नंबर 7049 142010 एवं अस्पताल चौकी पर 70 4914 21 10 पर सूचित करें।

Next Post

बसंती के घर में लाखों की चोरी, नकदी सहित जेवरात पार 

Sun Jan 5 , 2025
– कांग्रेस की पूर्व महिला अध्यक्ष के यहां चोरी की जांच में जुटी जमोड़ी पुलिस सीधी। जिला महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती बसंती देवी कोल के हाउसिंग बोर्ड सीधी स्थित सूने घर से अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया। सूने घर से चोरों ने नकदी सहित […]

You May Like