राजवाड़ा चौक पर बांधी 31 फीट ऊंची दही-हंडी

झाबुआ: श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति द्वारा 16 अगस्त को श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर 22वीं दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन शहर के प्रमुख स्थल राजवाड़ा चौक पर शाम 7 बजे से किया जाएगा। आयोजन स्थल को आत्मनिर्भर भारत के फ्लेक्स-बैनर और देश के महापुरुषों की तस्वीरों से सजाया जाएगा, जिससे कार्यक्रम में देशभक्ति की झलक भी नजर आएगी। समिति ने प्रथम पुरस्कार के रूप में 21 हजार रुपए और शील्ड निर्धारित की है।

समिति संयोजक नीरज राठौर और अध्यक्ष यशवंत भंडारी ने बताया कि आज सुबह 10:30 बजे शुभ मुहूर्त में पूजन के साथ दही-हांडी बांधी गई। पं. द्विजेंद्र व्यास और पं. जैमिनी शुक्ला ने मंत्रोच्चार के बीच माखन, मिश्री और पंचामृत से भरी मटकी पर श्रीफल रखकर पूजा सम्पन्न कराई। हांडी को 31 फीट ऊंचाई पर तिरंगा बलून और आत्मनिर्भर भारत के बैनर से सजाया गया।

इस अवसर पर जयघोष के बीच समिति सदस्य पंकज जैन द्वारा आयोजन सहयोगियों को टी-शर्ट वितरित की गई।
शनिवार को प्रतियोगिता शाम 7 बजे से शुरू होगी। पहले डांडिया रास और भगोरिया नृत्य प्रस्तुत होंगे, उसके बाद गौ-सेना द्वारा गौ-माता की आरती और ‘स्वदेशी अपनाओ, विदेशी भगाओ’ का संकल्प दिलाया जाएगा। आयोजन रात 12 बजे तक चलेगा और उसी समय तक दही-हांडी फोड़ना आवश्यक होगा। प्रतियोगिता को देखने हजारों दर्शक पहुंचेंगे।

Next Post

जिला अधिवक्ता संघ छतरपुर ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

Fri Aug 15 , 2025
छतरपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ छतरपुर द्वारा गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत जिला न्यायालय परिसर से हुई, जिसमें सभी अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अधिवक्ता हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे। यात्रा शहर […]

You May Like