चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई तो युवती को पीटा

जबलपुर: गोराबाजार थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने से बौखलाई महिलाओं ने युवती के साथ मारपीट कर दी। पलिस ने बताया कि डिंपल राव उम्र 35 वर्ष निवासी वाटर वक्र्स रोड कृष्णा कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सागरदीप एडवरटाईजमेंट में प्राईवेट जॉब करती है उसके मकान में लगभग 4 वर्ष से छाया इरपाते का परिवार रहता है उसने गोराबजार थाने में चोरी की रिपोर्ट की थी.

जिसमें शक में छाया इरपाते के परिवार का नाम लिखवाया है इसी बात पर छाया इरपाते का परिवार आये दिन उससे लड़ाई झगड़ा करता है। मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे मनीषा इरपाते आकर गेट का ताला तोडऩे लगी तभी छाया, अर्चना, छाया की मां आकर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट कर चोट पहुंचा दी।

Next Post

खंडवा: इतिहास की छाया में नई सुरक्षा चुनौती

Wed Nov 5 , 2025
खंडवा जिला मध्य प्रदेश का वह इलाका रहा है जो अपनी भौगोलिक स्थिति और सामाजिक बनावट के कारण हमेशा से सुरक्षा एजेंसियों की दृष्टि में संवेदनशील रहा है. नर्मदा और सतपुड़ा के बीच बसा यह क्षेत्र कभी सीधा-सादा प्रशासनिक केंद्र माना जाता था, लेकिन बीते दो दशकों में यहां की […]

You May Like