देवसर बाजार में फिर लगा जाम, एम्बुलेंस भी फंसी

देवसर। स्थानीय बाजार में एक बार फिर अव्यवस्था के चलते भीषण जाम की स्थिति बन गई, जिससे आमजन के साथ-साथ आपात कालीन सेवाएं भी प्रभावित हुईं।

आज दिन शुक्रवार को बाजार क्षेत्र में लंबा जाम लग गया, जिसमें एक एंबुलेंस वाहन भी काफी देर तक फंसा रहा। इससे मरीज और उसके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब एक पखवाड़े पूर्व प्रशासन द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया था, जिससे कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था सुचारू हो गई थी। लेकिन अब स्थिति फिर से पहले जैसी हो गई है। सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा पुन: अतिक्रमण कर लिया गया है, वहीं वाहन चालक भी मनमाने ढंग से सड़क पर ही वाहन खड़े कर रहे हैं, जिससे रास्ता सकरा हो गया है। बाजार क्षेत्र में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण लोग जहां-तहां वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे आवागमन बाधित होता है और आए दिन जाम की स्थिति बनती है।

Next Post

' प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी पर कोई असर नहीं पड़ेगा'

Fri Mar 20 , 2026
नयी दिल्ली, 20 मार्च (वार्ता) तेल कंपनियों की ओर से प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि इस बढ़ोतरी का आम आदमी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा, “यह बढ़ोतरी केवल प्रीमियम श्रेणी में […]

You May Like