ननि अध्यक्ष के खिलाफ पार्षदों ने दिया अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन  

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के कांग्रेस, बसपा एवं आम आदमी पार्टी समेत कुल 22 पार्षदों ने आज कलेक्टर से मिलकर नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाये जाने के लिए पत्र सौपा है। पत्र में ननि अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि इन आरोपों में कोई खास बिन्दु नहीं नजर आ रहा है। आज दिन मंगलवार को कलेक्ट्रेट के बाहर एवं नगर निगम दफ्तर में भारी गहमा गहमी का माहौल रहा। 45 पार्षदों में से 22 पार्षदों ने जिसमें बसपा, कांग्रेस एवं आप के पार्षदों ने कलेक्टर से मिलकर ननि अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाये जाने के लिए आवेदन पत्र दिया है। इस आवेदन पत्र में अध्यक्ष पर मनमानी पूर्ण कार्य करने का आरोप लगा है। साथ ही यह भी कहा है कि परिषद की बैठक में जिन प्रस्तावो पर चर्चा होती है, उन प्रस्तावो का निर्णय करने के पूर्व पार्षदगणों का अभिमत अथवा राय नही ली जाती है। हालांकि चर्चाएं है कि विपक्षी पार्षदो के पास अध्यक्ष के विरोध का कोई विशेष ठोस आधार नही है और इस षड्यंत्र के पीछे नगर निगम के ही खास व्यक्ति का हाथ है। हालांकि वह जनप्रतिनिधि भी नही है, लेकिन पर्दे के पीछे खेला कर रहा है। वहीं कुछ भाजपा नेताओं का भी हाथ है।

Next Post

महाअष्टमी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने कुलदेवी व कन्याओं का पूजन किया

Tue Sep 30 , 2025
बैतूल। नवरात्रि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मंगलवार को परिवार सहित कुलदेवी का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने महाअष्टमी पर पारंपरिक रूप से कन्या पूजन कर उन्हें देवी स्वरूपा मानकर आशीर्वाद लिया। श्रद्धा और भक्ति के इस अवसर पर परिवार सहित […]

You May Like