खेत पर बंधी सात भैंसें चुराने का आरोपी हिरासत में

भैरूंदा। थाना गोपालपुर पुलिस ने पशु चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए चोरी की गई 7 भैंसों को बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है.

जानकारी के अनुसार निमोटा निवासी फरियादी लतीफ खां ने थाना गोपालपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके खेत पर चर रही 7 भैंसों को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं. थाना प्रभारी द्वारा विशेष टीम गठित कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया. सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर महागांव कदीम निवासी आरोपी आजाद पिता लियाकत अली को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी अरबाज पिता शरीफ निवासी महागांव के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सभी 7 भैंसें बरामद कर लीं, जिनकी कीमत करीब 3.80 लाख रुपए बताई जा रही है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर उपजेल भैरुन्दा भेज दिया गया है. फरार आरोपी अरबाज की तलाश जारी है. इस कार्रवाई में निरीक्षक महेंद्र सिंह गौड़, उपनिरीक्षक लवेश कुमार, सहायक उपनिरीक्षक विजय यादव, प्रधान आरक्षक जीवन सिंह, आरक्षक विशाल सिंह तोमर, राजेश मीणा एवं राजीव कुमार की भूमिका रही.

 

Next Post

दूधिया रोशनी से जगमग होगा मुखर्जी खेल मैदान

Sun Apr 19 , 2026
आष्टा। स्थानीय खिलाडिय़ों की लंबे समय से चली आ रही मांग और खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में नपा ने नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी खेल मैदान पर स्टेडियम फ्लड लाइट्स का भव्य शुभारंभ नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा […]

You May Like