ईडी ने नगरपालिका भर्ती घोटाले में तृणमूल विधायक मदन मित्रा के ठिकानों पर की छापेमारी

ईडी ने नगरपालिका भर्ती घोटाले में तृणमूल विधायक मदन मित्रा के ठिकानों पर की छापेमारी

नयी दिल्ली, 13 जून (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) नगरपालिका भर्ती घोटाले के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री मदन मित्रा से जुड़ी सात जगहों पर तलाशी ले रहा है। सूत्रों के मुताबिक, जांच में पता चला है कि श्री मित्रा ने कथित तौर पर बिचौलियों के ज़रिये नकद और सोने के रूप में रिश्वत ली थी। यह रिश्वत कामरहाटी नगरपालिका सहित कई नगरनिगम पदों पर अयोग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति कराने के लिए ली गयी थी। ईडी ने श्री मित्रा का संबंध ऐसी 125 से ज़्यादा कथित गैर-कानूनी नियुक्तियों से जोड़ा है।

 

 

.....

Next Post

मोदी फ्रांस, स्लोवाकिया की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना, वैश्विक नेताओं से करेंगे मुलाकात

Sat Jun 13 , 2026
नयी दिल्ली, 13 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को फ्रांस और स्लोवाकिया की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गये। इस दौरान वह 15 जून से फ्रांस में आयोजित होने वाले तीन-दिवसीय जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के अलावा कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। भारत […]

You May Like