ईडी ने लुधियाना और चंडीगढ़ में तलाश अभियान छेड़ा

नयी दिल्ली 26 फरवरी (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जालंधर इकाई ने नागरिकों को दूसरे देश भेजने में सहायक आव्रजन सेवाएं प्रदान करने में धोखाधड़ी की कमाई के धन शोधन संबंधित जांच के संबंध में धन शोधन निवारक अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के प्रावधानों के तहत मैसर्स रेड लीफ इमिग्रेशन प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्स ओवरसीज पार्टनर एजुकेशन कंसल्टेंट्स और मैसर्स इंफोविज सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन और अन्य से संबंधित लुधियाना और चंडीगढ़ में पांच व्यावसायिक और आवासीय परिसरों में को तलाशी अभियान चलाया है।

ईडी के बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार तलाशी की कार्रवाई कल की गई। इस अभियान के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और 19 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई।

उल्लेखनीय है कि गैर कानूनी तरीके से अमेरिका गए भारत के अनेक नागरिकों को पिछले दिनों भारत भेज दिया गया। समझा जाता है कि ऐसे लोगों को विदेश भेजने में कुछ आवाज़ें सेवा एजेंसियों का हाथ है जो गलत तरीके अपना आती हैं।

Next Post

शिकागो परिषद के प्रतिनिधिमंडल से मिले राहुल

Wed Feb 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 फरवरी (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शिकागो काउंसिल ऑन ग्लोबल अफेयर्स के निदेशक मंडल के सदस्यों से आज यहां मुलाकात की। कांग्रेस पार्टी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी […]

You May Like