त्रिकोणीय श्रृंखला खेलने श्रीलंका जाएगी भारतीय महिला टीम

मुंबई 06 मार्च (वार्ता) भारतीय महिला क्रिकेट टीम अप्रैल और मई में दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाले एकदिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला खेलने के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी।

इस त्रिकोणीय श्रृंखला के सभी मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम में 27 अप्रैल से 11 मई के बीच दिन में खेले जाएंगे।

तीनों टीमें के बीच चार-चार मैच खेले जायेंगे और शीर्ष दो टीमों के बीच फाइनल खेला जायेंगा। सीरीज का पहला मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच 27 अप्रैल को होगा।

उल्लेखनीय है कि यह श्रृंखला सभी टीमों के लिए एकदिवसीय विश्व कप की तैयारी का एक अतिरिक्त अवसर है। एकदिवसीय विश्वकप इस साल अक्तूबर में भारत में खेला जाएगा।

 

Next Post

भारत का संविधान देश का सच्चा मार्गदर्शक सिद्ध हुआ-बिरला

Thu Mar 6 , 2025
नयी दिल्ली 06 मार्च (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि भारत का संविधान देश का सच्चा मार्गदर्शक सिद्ध हुआ है और इसमें निहित आदर्श देश के लोकतांत्रिक लोकाचार और शासनव्यवस्था का आधार हैं । श्री बिरला ने ये टिप्पणियां गुरुवार को यहां राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के […]

You May Like

मनोरंजन