जोधपुर 05 मई (वार्ता) राजस्थान के जोधपुर के कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने पूर्व इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेटर शिवालिक शर्मा को दुष्कर्म के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थानाधिकारी हमीर सिंह भाटी ने सोमवार को बताया कि एक युवती की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने
शिवालिक शर्मा को गुजरात में वडोदरा के अटलादरा थाना क्षेत्र से शनिवार को गिरफ्तार किया और जोधपुर अदालत में पेश किया। जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शिवालिक वडोदरा का रहने वाला है और मुंबई की आईपीएल टीम से खेलता था।
रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए उसकी शिवालिक से दोस्ती हुई जो बाद में नजदीकियों में तब्दील हो गई। इसके बाद कई बार शिवालिक जोधपुर भी आया और उसने पीड़िता को शादी का झांसा दिया तथा शारीरिक संबंध बनाए। ऐसा बताया जा रहा है कि शिवालिक ने युवती के साथ सगाई भी की थी।
Next Post
नॉर्दन यूनाइटेड, हॉप्स, सुदेवा और शास्त्री की जीत
Mon May 5 , 2025
नयी दिल्ली 05 मई (वार्ता) यमन और अखिलेश देवरानी के गोलों से नॉर्दन यूनाइटेड फुटबाल क्लब ने अजमल एफसी को 2- 1 से हरा कर डीएसए पुरुष सीनियर डिवीजन लीग के संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीत दर्ज की। अम्बेडकर स्टेडियम मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में नॉर्दन यूनाइटेड के लिए […]

You May Like
-
8 months ago
तन, मन और धन से भी ऊपर है वन : देवड़ा
-
2 weeks ago
जमीन अधिग्रहण के विरोध में किसान आंदोलन
-
10 months ago
शराब बनाने तैयार था लाहन, आबकारी की टीम ने किया नष्ट
