रालामण्डल के पास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, छह विभाग करेंगे संयुक्त निरीक्षण

इंदौर: रालामण्डल अभ्यारण्य के संरक्षण और ईको सेंस्टिव जोन में निर्माण गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई. उन्होंने अभ्यारण्य क्षेत्र के आसपास ग्रीन कॉरिडोर विकसित करने के निर्देश दिए.

इसके लिए नगर तथा ग्राम निवेश, आईडीए, नगर निगम, वन विभाग, राजस्व और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी फील्ड विजिट करेंगे.बैठक में यह भी तय हुआ कि ईको सेंस्टिव जोन की एक किलोमीटर परिधि में सघन नगरीय विकास नहीं होगा. साथ ही, भूमि उपयोग के नियमन मापदंडों का पालन किया जाएगा ताकि वन्य प्राणियों का आवागमन प्रभावित न हो.

Next Post

इंदौर में बनेगा प्रदेश का पहला ऑक्सीजन गार्डन, लाखों पौधे रोपे जाएंगे

Fri Jul 18 , 2025
इंदौर:प्रधानमंत्री मोदी के एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत मध्यप्रदेश में पहली बार ऑक्सीजन गार्डन की संकल्पना साकार होने जा रही है. जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की पहल पर इंदौर के कनाडिया क्षेत्र में 11 एकड़ पहाड़ी भूमि पर यह गार्डन विकसित होगा. यहाँ नीम, पीपल, बरगद […]

You May Like