सागर। कोतवाली थाना अंतर्गत बगैर अनुमति के वाहन रैली निकालकर धार्मिक उन्माद और लोगों में वैमनस्यता फैलाने वाले तीन नामजद और अन्य अज्ञात युवकों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है. कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल से प्राप्त जानकारी के अनुसार ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर वाहन रैली निकाली गई थी. जो राहतगढ़ बस स्टैंड से शुरु होकर शहर के बड़ा बाजार कोरिडोर तालाब बस स्टैंड से परकोटा तीन बत्ती होते हुए कटरा मस्जिद के पास समापन हुआ था. इसी दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र के तीनबत्ती पर मुस्लिम समाज के कुछ युवाओं द्वारा नारेबाजी की गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जिसको संज्ञान में लेते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने आयोजक फिरदोश कुरैशी, पम्मा कुरैशी एवं शाहबाज कुरैशी सहित अन्य अज्ञात पर बीएनएन की धारा 295 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.
